राजस्थान में पत्नी से झगड़े के बाद सौतेले पिता ने 3 वर्षीय बेटे पर फेंका तेज़ाब
जोधपुर (राजस्थान) में बीते दिनों एक शख्स ने पत्नी से झगड़े के बाद अपने 3-वर्षीय सौतेले बेटे पर तेज़ाब फेंक दिया जिससे बच्चे की आंख, सिर, हाथ व शरीर के अन्य हिस्से झुलस गए। पुलिस के अनुसार, बच्चे की मां ने 21 जून को घटना की शिकायत दी थी। बकौल महिला, आरोपी बच्चों को लेकर उससे अक्सर झगड़ा-मारपीट करता था।