राजस्थान में पशु परिचर भर्ती प्रकिया से HC ने हटाई रोक, 6433 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
राजस्थान हाईकोर्ट ने पशु परिचर (एनिमल अटेंडेंट) भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक को हटा दिया है। कोर्ट ने भर्ती में नंबरों को बराबर करने (स्केलिंग) के फॉर्मूले को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही अब 6433 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए 17 लाख से ज़्यादा आवेदन आए थे।