राजस्थान में बीजेपी ने पूर्व पार्षद का काटा टिकट, कांग्रेस की ओर से भरा नामांकन
बांसवाड़ा (राजस्थान) नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 49 से बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर पूर्व पार्षद मुकेश नायक ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस ने उन्हें वार्ड-49 से प्रत्याशी बनाया जिसके बाद उन्होंने अंतिम दिन अपना नामांकन दाखिल किया। मुकेश नायक 2009 में बीजेपी के टिकट पर करीब 350 वोटों से चुनाव जीतकर पार्षद बने थे।