राजस्थान में बोरवेल में गिरे बच्चे को 40 घंटे से निकालने की कोशिश जारी, बनाई जा रही सुरंग
दौसा (राजस्थान) में 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 5 वर्षीय बच्चे को निकालने के लिए 40 घंटे से अधिक समय से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब उसे बचाने के लिए बोरवेल के पास 150 फीट गहरी सुरंग खोदी जा रही है। बच्चा सोमवार को बोरवेल में गिर गया था व पाइप के ज़रिए उसको ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है।