राजस्थान में बकरे को लेकर विवाद में हत्या के मामले में एक ही परिवार के 12 लोगों को हुई उम्रकैद
राजस्थान के कोटा में एक अदालत ने हत्या के एक मामले में एक ही परिवार के 12 लोगों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है और ₹13,000-13,000 जुर्माना लगाया है। बकरे को लेकर पड़ोसी के साथ हुए विवाद में दोषियों ने चाकू, लकड़ी व धारदार हथियारों से 2 युवकों पर हमला किया था जिनमें से एक की मौत हो गई थी।