राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 222 RAS अधिकारियों के हुए तबादले
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भजनलाल सरकार ने 222 आरएएस अफसरों के तबादले किए और इसके साथ ही 11 अधिकारियों को उनके मौजूदा पदभार के साथ अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दिनेश कुमार जांगिड़ को पशुपालन विभाग में संयुक्त शासन सचिव बनाया गया जबकि असलम शेर खान को अल्पसंख्यक मामलात में संयुक्त सचिव की ज़िम्मेदारी दी गई है।