राजस्थान में बनास और सूकड़ी नदी में बहे 15 लोग, 4 की मौत व 6 के डूबने की आशंका

राजस्थान में बारिश के बीच चित्तौड़गढ़ और जालोर ज़िले में मंगलवार को बनास व सूकड़ी नदी में 15 लोग बह गए जिनमें से 5 लोगों की जान बच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बुधवार को दोनों नदियों से 4 लोगों के शव बरामद हुए और 6 लोगों के डूब जाने की आशंका है। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है।

Load More