राजस्थान में बस ने भेड़ों के झुंड को रौंदा, चरवाहे समेत 25 भेड़ों की हुई मौत
राजस्थान के जैसलमेर में एक निजी यात्री बस ने भेड़ों के झुंड को रौंद दिया जिसमें चरवाहे समेत 25 भेड़ों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि यह हादसा जैसलमेर-बाड़मेर राजमार्ग पर हुआ है। यह बस बाड़मेर से जैसलमेर आ रही थी। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद चालक फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।