राजस्थान में बस व कार के बीच भीषण टक्कर में 5 लोगों की हुई मौत, 15 से अधिक घायल

करौली (राजस्थान) में मंगलवार रात एक बस व कार के बीच हुई भीषण टक्कर में कम-से-कम 5 लोगों की मौत हो गई व 15 से अधिक घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग इंदौर (एमपी) के निवासी थे जो कैला देवी से दर्शन कर लौट रहे थे।

Load More