राजस्थान में भागते-भागते एक घर की छत पर पहुंचा सांड, रेस्क्यू का वीडियो आया सामने
भरतपुर (राजस्थान) में शुक्रवार रात दो आवारा सांडों के बीच बाज़ार में लड़ाई हुई जिसमें एक सांड भागकर सीढ़ियों से होकर एक घर की छत पर बने कमरे में जा घुसा। उसे निकालने में नाकाम रहने पर मकान मालिक ने नगरपालिका को सूचित किया। 1-घंटे की मशक्कत के बाद सांड को रेस्क्यू किया गया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है।