राजस्थान में भारी बारिश के बीच चलती कार पर गिरा बिजली का खंभा
राजस्थान के श्रीगंगानगर में मंगलवार को भारी बारिश के बीच एक चलती कार पर बिजली का खंभा गिर गया जिसका वीडियो सामने आया है। हालांकि, इस हादसे में कार में बैठे लोगों को कोई चोट नहीं आई है। विद्युत विभाग के मुताबिक, खंभा गिरने और विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से शहर के बड़े हिस्से में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है।