राजस्थान में भालू ने महिला पर हमला कर तोड़ी खोपड़ी व निकाल ली आंखें, उखाड़े बाल

पाली (राजस्थान) में रविवार को एक भालू ने 35-वर्षीय महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, भालू ने महिला की खोपड़ी व नाक तोड़ दी और उसकी आंखें तक बाहर निकाल ली थीं। बकौल डॉक्टर, भालू ने उसके सिर से चमड़ी समेत बाल उखाड़ लिए थे।

Load More