राजस्थान में भजन संध्या के दौरान डांस करते हुए गिरा शख्स, हुई मौत
राजस्थान के अजमेर में भजन संध्या के दौरान 54 वर्षीय बाबूलाल नामक शख्स डांस करते हुए अचानक गिर गए और उनकी मौत हो गई है। मृतक के भाई जगदीश ने बताया है कि बाबूलाल को हार्ट अटैक आया था और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाबूलाल सब्ज़ी बेचते थे और उनके 3 बच्चे हैं।