राजस्थान में मोती की खेती से लाखों कमा रहा है शख्स, विदेशों में होती है सप्लाई
राजस्थान के विनोद भारती मोती की खेती कर सालाना ₹20 लाख कमा रहे हैं और उनका फार्म देशभर के लोगों के लिए मोती प्रोडक्शन का सेंटर बन गया है। विनोद ने ओडिशा के सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फ्रेशवॉटर एक्वाकल्चर से ट्रेनिंग लेकर मोतियों की खेती शुरू की थी। उन्होंने थाईलैंड, दुबई व यूएई के कई देशों में मोती बेचे हैं।