राजस्थान में मिली युवती की लाश, मुंह में ठूंसी थी घास व चुन्नी से घोंटा गया था गला
राजस्थान के झुंझुनूं में सोमवार को एक 19 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ। युवती के गले में चुन्नी बंधी हुई थी और मुंह में घास ठूंसी हुई थी। युवती लंबे समय से एक युवक के संपर्क में थी लेकिन बीते दिनों वह किसी अन्य युवक से मिलने-जुलने लगी थी, जिसके चलते उसकी हत्या की आशंका जताई गई है।