राजस्थान में महिला एसआई ने पानी के तेज़ बहाव के बीच महिलाओं की सड़क पार करने में की मदद
जयपुर (राजस्थान) में बीते दिनों भारी बारिश के बीच सड़क पर पानी के तेज़ बहाव में फंसी कुछ महिलाओं की मदद करती एक महिला एसआई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एसआई महिलाओं का हाथ पकड़कर उन्हें पानी से बाहर निकालते हुए दिखीं। जयपुर में बुधवार को हुई भारी बारिश के बीच कई जगहों पर पानी भर गया था।