राजस्थान में महिला को 'हिप्नोटाइज़' कर की गई ₹4 लाख की लूट, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
उदयपुर (राजस्थान) में एक महिला को 'हिप्नोटाइज़' कर लूटे जाने का मामला सामने आया है और इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि उससे सोने-चांदी के गहने समेत ₹4 लाख से अधिक की लूट की गई है। पीड़िता के पति के मुताबिक, पत्नी ने बताया कि आरोपियों ने उसके सिर पर लिक्विड छिड़का था।