राजस्थान में महिला स्नान घाट की ओर जा रहे कांवड़ियों पर किया गया लाठीचार्ज
झुंझुनूं (राजस्थान) में लोहार्गल धाम में रविवार रात को पुलिस ने कांवड़ियों पर लाठीचार्ज किया जिसके बाद कांवड़ियों ने कथित तौर पर कई दुकानों व गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि कुछ कांवड़िये कुंड में स्नान करते समय कथित तौर पर उपद्रव करने लगे और वे महिला स्नान घाट की ओर बढ़ने लगे थे।