राजस्थान में युवक ने अस्पताल में किया शाहरुख के 'चलेया' गाने पर डांस, हुआ अरेस्ट
राजस्थान में जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में ऐक्टर शाहरुख खान के गाने 'मैं ता चलेया' गाने पर डांस कर रील बनाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि युवक ने 17 अक्टूबर को अस्पताल में मरीज़ों और पर्ची कटवाने आए लोगों के बीच डांस की रील बनाई थी।