राजस्थान में युवक ने पुलिस हिरासत में की खुदकुशी, 6 पुलिसकर्मी लाइन हाज़िर
राजस्थान के जयपुर में वाहन चोरी करते हुए पकड़े गए एक युवक के थाने में कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में 6 पुलिसकर्मियों को लाइन हाज़िर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक (आरोपी) को शनिवार को वाहन चुराने के प्रयास के आरोप में हिरासत में लिया गया था। बकौल पुलिस, आरोपी नशे में था।