राजस्थान में रेगिस्तान के बीच ज़मीन से पानी की तेज़ धारा फूटने की भू-जल वैज्ञानिकों ने बताई वजह

राजस्थान के भू-जल वैज्ञानिकों ने जैसलमेर में बीते दिनों रेगिस्तान के बीच ट्यूबवेल की खुदाई के दौरान पानी की तेज़ धारा फूटने का कारण 'आर्टिसियन कुआं' होने की संभावना जताई है। वैज्ञानिकों के अनुसार, 'आर्टिसियन कुआं' वह होता है जहां बिना पंपिंग के पानी प्राकृतिक दबाव से बहता है। उन्होंने सरस्वती नदी से इसके जुड़े होने का खंडन किया है।

Load More