राजस्थान में रंजिश के चलते छात्रा को किया गया फेल, शिक्षा मंत्री ने टीचर को किया सस्पेंड
कोटा (राजस्थान) में 11वीं कक्षा की छात्रा आयुषी कुमावत ने राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से शिकायत की है कि उसकी टीचर ने निजी रंजिश के चलते उसे जानबूझकर वार्षिक परीक्षा में फेल किया है। छात्रा के अनुसार, उसके चाचा और टीचर के बीच स्कूल की लाइब्रेरी में विवाद हुआ था। मंत्री ने कहा, "टीचर को सस्पेंड करता हूं।"