राजस्थान में राजपूत परिवार ने अपने घर में करवाई दलित युवती की शादी, उठाया पूरा खर्च
बालोतरा (राजस्थान) के नागाणा गांव में एक राजपूत परिवार ने दलित युवती की शादी अपने घर में करवाई और पूरा खर्च वहन किया। शादी में राजपूत परिवार के साथ पूरा गांव शामिल हुआ और राजपूत परिवार के सज्जन सिंह व उनकी पत्नी ने कन्यादान किया। बकौल सिंह, सामाजिक समरसता का संदेश देने के लिए दलित युवती की शादी करवाई गई।