राजस्थान में रेप पीड़िता ने आरोपी से की शादी, हाईकोर्ट ने खत्म किया केस
राजस्थान में एक रेप पीड़िता ने आरोपी से शादी कर ली है जिसके बाद राजस्थान हाईकोर्ट ने उसके खिलाफ दर्ज रेप का मुकदमा खत्म कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा, "शादी एक पवित्र बंधन है जो सामाजिक बंधन और परंपरा से परे है...यह धर्म निभाने का एक ज़रिया है।" बकौल हाईकोर्ट, मुकदमा जारी रखकर इसमें बाधा नहीं डाली जा सकती।