राजस्थान में रेलवे स्टेशन में घुसे आवारा सांड ने 1 साल की बच्ची को कुचला, हुई मौत
राजस्थान के आबूरोड (सिरोही) रेलवे स्टेशन में मंगलवार देर रात घुसे आवारा सांड ने फर्श पर माता-पिता के साथ सो रही 1 साल की बच्ची को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने बताया कि दंपति अपनी बेटी के शव को फालना स्टेशन के बाहर पटरियों पर फेंककर चले गए जिसके बाद उन्हें खोजकर शव को सौंपा गया।