राजस्थान में रिश्तेदार ने 5 साल की बच्ची से किया रेप, परिजन को लहूलुहान हालत में मिली
राजस्थान के अजमेर में एक 5 वर्षीय बच्ची से उसके एक रिश्तेदार द्वारा रेप किए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता ने बताया कि रिश्तेदार बच्ची को बहला फुसलाकर जंगल में हैंडपंप पर ले गया था व बाद में बच्ची खून से लथपथ मिली। बकौल पुलिस, बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।