राजस्थान में रिश्वत लेते पकड़े गए एडीएम को सुनाई गई 3 साल जेल की सज़ा

जोधपुर (राजस्थान) में ऐंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) कोर्ट ने मई 2019 में रिश्वत लेते पकड़े गए तत्कालीन अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर (जोधपुर एडीएम-II) विजय सिंह नाहटा को 3 साल जेल की सज़ा सुनाई है। हालांकि, उन्हें ज़मानत मिल गई है। उन्होंने खेत का सीमांकन कराने के लिए तहसीलदार को आदेश जारी करने के एवज़ में एक शख्स से रिश्वत ली थी।

Load More