राजस्थान में रक्षाबंधन पर सरकारी बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी सभी उम्र की महिलाएं
राजस्थान में रक्षाबंधन (19 अगस्त) पर सभी उम्र की महिलाएं सरकारी बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी। प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने बताया कि महिलाएं राज्य की सीमा में 19 अगस्त को रात्रि 11:59 बजे तक रोडवेज़ की समस्त श्रेणियों (वातानुकूलित, वॉल्वो एवं अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों के अतिरिक्त) की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।