राजस्थान में लावारिस मिले शव को पुलिस ने कूड़ा गाड़ी में भिजवाया श्मशान घाट; होगी जांच
धौलपुर (राजस्थान) में एक लावारिस शव को कूड़ा गाड़ी में श्मशान घाट भेजे जाने का वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, मृतक की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने नगर परिषद की कूड़ा गाड़ी से शव को भिजवाया था। मामले में ज़िला कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त और एसपी से रिपोर्ट तलब कर जांच के आदेश दिए हैं।