राजस्थान में लव मैरिज से खफा मायके वालों ने की युवती की हत्या, पुलिस ने जलती चिता से निकाला शव
झालावाड़ (राजस्थान) में लव मैरिज से नाराज़ एक युवती के पिता, भाई व मां समेत अन्य लोगों ने गुरुवार को उसका अपहरण करने के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी श्मशान घाट पर युवती का दाह संस्कार कर रहे थे जहां पहुंचकर जलती चिता से अधजला शव बरामद किया गया। बकौल रिपोर्ट्स, शव 80% जल चुका था।