राजस्थान में विधानसभा उप-चुनाव को लेकर BJP ने 6 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान
राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर आगामी 13 नवंबर को होने वाले उप-चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बीजेपी ने झुंझुनू से राजेंद्र भांबू, रामगढ़ से सुखवंत सिंह, दौसा से जगमोहन मीना, देवली-उनियारा से राजेंद्र गुर्जर, खींवसर से रेवंत राम डांगा और सलूंबर से शांता देवी मीना को उम्मीदवार बनाया है।