राजस्थान में शिक्षक ने की शिक्षा मंत्री को ₹5000 रिश्वत देने की कोशिश, हुआ गिरफ्तार
जयपुर (राजस्थान) में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक ने जनसुनवाई के दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को उनके आवास पर मिठाई के साथ ₹5,000 की रिश्वत देने के की कोशिश की। शिक्षा मंत्री ने पुलिस को बुलवाकर शिक्षक को गिरफ्तार करवा दिया। बकौल पुलिस, शिक्षक ने यह रिश्वत पाठ्यपुस्तक लेखन समिति में जगह पाने को लेकर दी थी।