राजस्थान में शिक्षक ने छात्रा को भेजे अश्लील मेसेज, लिखा- 'पास होगी तो मुझे क्या मिलेगा'
राजस्थान के डूंगरपुर में एक सरकारी स्कूल के टीचर द्वारा 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को अश्लील मेसेज भेजे जाने का मामला सामने आया है। एक मेसेज में टीचर ने 'पास होगी तो मुझे क्या मिलेगा' लिखा था। पुलिस ने बताया कि टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।