राजस्थान में शादी के 2 दिन बाद ₹24 लाख कैश लेकर फरार हुई दुल्हन को किया गया गिरफ्तार
जालौर (राजस्थान) पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाली एक दुल्हन समेत 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, एक शख्स ने शिकायत कर बताया था कि उसकी शादी के 2 दिन बाद उसकी पत्नी ₹24 लाख कैश व ₹5 लाख के गहने लेकर फरार हो गई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।