राजस्थान में शादी कराने की मांग लेकर थाने पहुंचीं 2 लड़कियां, पुलिस ने काउंसलिंग के लिए भेजा
पाली (राजस्थान) में रविवार को 2 लड़कियों (20 व 25 वर्षीय) ने थाने पहुंचकर पुलिस से अपनी शादी कराए जाने की मांग की। लड़कियों ने बताया कि वे प्यार करती हैं लेकिन परिवार वाले शादी के लिए राज़ी नहीं हो रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, एसएचओ के समझाने पर भी लड़कियां नहीं मानीं जिसके बाद उन्हें काउंसलिंग के लिए भेजा गया।