राजस्थान में शख्स तैयार कर रहा है मोती, विदेश में भी होती है इसकी सप्लाई
राजस्थान में विनोद भारती नामक शख्स मोती तैयार कर रहे हैं जिनकी विदेशों में भी सप्लाई होती है। पेशे से शिक्षक विनोद 7 साल पहले कंप्यूटर क्लास चलाते थे लेकिन असफल होने पर उन्होंने ओडिशा में मोती उगाना सीखा और ₹45,000 निवेश करके बिजनेस शुरू किया। बकौल विनोद, पहले प्रयास में 10% सीप को छोड़कर सारे सीप मर गए थे।