राजस्थान में सांसद उम्मेदा राम के स्वागत कार्यक्रम में भिड़े 2 कांग्रेस नेता, वायरल हुआ वीडियो
बाड़मेर (राजस्थान) में बीते दिनों कांग्रेस सांसद उम्मेदा राम बेनीवाल के स्वागत के लिए आयोजित कार्यक्रम में 2 कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए जिसका वीडियो वायरल हो गया है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी व पूर्व प्रधान ताज़ाराम की आपस में कथित तौर पर बीते विधानसभा चुनाव में खर्च हुए रुपयों को लेकर बहस हो गई थी।