राजस्थान में स्कूल की छत गिरने से मरने वाले बच्चों की संख्या हुई 7, राष्ट्रपति ने जताया शोक
राजस्थान के झालावाड़ में शुक्रवार सुबह एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से उसके मलबे में दबकर मरने वाले बच्चों की संख्या 7 हो गई। वहीं, इस हादसे में कई बच्चे घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शोक जताते हुए कहा, "कई छात्रों की मौत व घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है।"