राजस्थान में सिज़ेरियन डिलीवरी के बाद डॉक्टरों ने महिला के पेट में छोड़ा टॉवेल
जोधपुर (राजस्थान) के एम्स में एक महिला के पेट से बड़े साइज़ का टॉवेल निकाला गया है। महिला के परिजनों के मुताबिक, 1 जुलाई को कुचामन के राजकीय चिकित्सालय में उसका सिज़ेरियन ऑपरेशन हुआ था और डॉक्टरों ने उसके पेट में टॉवेल छोड़ दिया था। महिला ने बताया कि वह 3 महीने तक पेट के दर्द से परेशान रही थी।