राजस्थान में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 15 युवतियों समेत 18 लोग पकड़े गए

राजस्थान के जोधपुर में पुलिस ने एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी जिसके बाद बोगस ग्राहक भेजकर दबिश दी गई। पुलिस ने मौके से 15 युवतियों, स्पा सेंटर के मैनेजर और 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।

Load More