राजस्थान में सिपाही ने नशीला जूस पिलाकर महिला कॉन्स्टेबल से किया रेप, करवाया अबॉर्शन
अजमेर (राजस्थान) में नशीला जूस पिलाकर सिपाही के सहकर्मी महिला कॉन्स्टेबल से रेप करने का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी, उसकी पत्नी, भाई, बहन और जीजा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि कॉन्स्टेबल ने पीड़िता का अबॉर्शन और तलाक करवाया व उसकी कॉन्स्टेबल पत्नी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी।