राजस्थान में स्लीपर बस की ट्राले से हुई आमने-सामने से ज़ोरदार भिड़ंत, 5 यात्रियों की मौत
हनुमानगढ़ (राजस्थान) में मंगलवार सुबह मेगा हाईवे पर एक प्राइवेट स्लीपर बस की लोडेड ट्राले से आमने-सामने से ज़ोरदार टक्कर हो गई जिसमें 5 यात्रियों की मौत हो गई। एसडीएम संजय अग्रवाल के अनुसार, ओवरटेक के चक्कर में हादसा हुआ व हादसे में करीब 8 लोग घायल हुए हैं। हादसे में बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।