राजस्थान में सिविल ड्रेस में जा रहे IPS अफसर से पुलिसकर्मी ने मांगी घूस, बाद में पकड़े पैर

बीकानेर (राजस्थान) में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा सिविल ड्रेस में सफर कर रहे एक आईपीएस अधिकारी से रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। एसपी कावेंद्र सिंह ने संज्ञान लेते हुए 4 पुलिसकर्मियों को लाइन हाज़िर कर दिया है। गौरतलब है, चालान के नाम पर घूस मांगने के बाद जब अफसर ने परिचय दिया तो पुलिसकर्मी पैर पकड़कर माफी मांगने लगे।

Load More