राजस्थान में सड़कों की क्वॉलिटी को लेकर अचंभित हुए मित्तल, कहा- मुंबई वालों ने क्या पाप किया?
शार्क टैंक के जज और शादी.कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल ने राजस्थान में सड़कों की क्वॉलिटी-कनेक्टिविटी की तारीफ की है। उन्होंने X पर लिखा, "राजस्थान में रोड ट्रिप पर हूं...अपने पैतृक घर जा रहा हूं...सड़कों की क्वॉलिटी से अचंभित हूं...मुंबई वालों ने क्या पाप किया है?🤔" कई यूज़र्स ने कहा कि मुंबई की अपेक्षा कई राज्यों में सड़कें बेहतर हैं।