राजस्थान में सड़क हादसे में एक ही गांव के बाइक सवार 6 युवकों की हुई मौत
राजस्थान के श्रीगंगानगर में बुधवार देर रात एक तेज़ रफ्तार कार की टक्कर से 2 बाइकों पर सवार 6 युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सभी युवक एक ही गांव के निवासी थे जो किसी जागरण में शामिल होकर लौट रहे थे। वहीं, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।