राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 23,820 पदों पर निकली भर्ती की गई रद्द
राजस्थान सरकार ने सफाई कर्मचारी के 23,820 पदों पर निकाली गई सीधी भर्ती को रद्द कर दिया है। स्वायत्त शासन विभाग ने इस संबंध में नोटिस जारी किया है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर प्रदेश भर में सफाई कर्मचारी विरोध कर रहे थे। गौरतलब है, इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन 27 सितंबर को जारी हुआ था।