राजस्थान में सब्ज़ी के पैसे मांगने पर थाना प्रभारी ने दुकानदार को किया गिरफ्तार
भरतपुर (राजस्थान) में एक दुकानदार का आरोप है कि पुलिस थाने के मेस में बनने वाली सब्ज़ी के पैसे मांगने पर थाना प्रभारी ने उसे गिरफ्तार करवा दिया। दुकानदार के मामा के मुताबिक, जब वह उसे छुड़ाने थाने में गया तो उससे वहां पर मारपीट की गई। आरोप है कि पुलिसकर्मी करीब 2 माह से सब्ज़ी उधार ले रहे थे।