राजस्थान में सरकारी अधिकारियों के तबादलों से हटा प्रतिबंध, जारी हुआ आदेश
राजस्थान सरकार ने राजकीय अधिकारियों/कर्मचारियों के तबादलों पर लगाया गया पूर्ण प्रतिबंध हटा दिया है। हालांकि, शिक्षा विभाग के तबादलों पर बैन रहेगा। राज्य सरकार के आदेशानुसार, प्रारंभिक शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा में तबादले नहीं किए जाएंगे। गौरतलब है कि प्रदेश में बीजेपी सरकार के बनने के बाद दूसरी बार तबादलों से बैन हटाया गया है।