राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए चयनित हुए 20,000 लोगों को बांटे गए नियुक्ति पत्र
राजस्थान सरकार ने करीब 20,000 नई नियुक्तियां की हैं और लोगों को विशेष कार्यक्रम के ज़रिए शनिवार को नियुक्ति पत्र बांटे गए। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में हो रहे एक कार्यक्रम में 7,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। इस मौके पर सीएम भजनलाल ने कहा कि उन्होंने भी टीचर बनने की बहुत कोशिश की थी।