राजस्थान में सरकारी स्कूल में खेलते समय पानी के टैंक में गिरीं 3 छात्राएं, हुई मौत
बीकानेर (राजस्थान) में मंगलवार को सरकारी स्कूल में खेलते समय करीब 20 फीट गहरे पानी के टैंक में गिरने से 3 छात्राओं की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, टैंक की पट्टियां टूटने के कारण तीनों छात्राएं उसमें गिर गई थीं। बकौल पुलिस, आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद छात्राओं के शव को बाहर निकाला जा सका है।